स्वास्थ्य से संबंधित कार्यों की हुई समीक्षा

प्रखंड के इंटर कॉलेज कक्ष में स्वास्थ्य विभाग टीम ने आशा एवं फैसिलिटी के साथ बैठक की. अध्यक्षता पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ अमित कुमार ने करते हुए स्वास्थ्य से संबंधित कार्यों की समीक्षा की.

शिवाजीनगर : प्रखंड के इंटर कॉलेज कक्ष में स्वास्थ्य विभाग टीम ने आशा एवं फैसिलिटी के साथ बैठक की. अध्यक्षता पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ अमित कुमार ने करते हुए स्वास्थ्य से संबंधित कार्यों की समीक्षा की. आशा कार्यकर्ताओं को नियमित टीकाकरण के बारे में बताया. मिजिल्स रुबेला टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ाने संबंधित जानकारी दी. प्रभारी ने आशा व फैसिलेटर को क्षेत्र में जाकर एनसीडी, एएफपी मरीज की पहचान कर समय पर कार्यालय को रिपोर्ट करने के साथ यू विन पोर्टल पर ससमय रिपोर्ट करने का निर्देश दिया. सीडीपीओ प्रियंका ने कुपोषण से बचाव संबंधित विस्तार से बताया. मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक मो. अमूला, यूनिसेफ बीएमसी विक्रम कुमार चौधरी, आमोद ठाकुर, फर्स्ट लीटर प्रतिभा कुमारी, रूपा कुमारी, रीता कुमारी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >