Samastipur News: विभूतिपुर : प्रखंड क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर रहे ””जनक्रांति कलाजत्था”” को पुनः धरातल पर उतारने और सक्रिय करने की तैयारी शुरू हो गई है. इसको लेकर पूर्व प्रखंड पंचायत समिति सदस्य बलराम पासवान की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई. इसमें कला, संस्कृति व सामाजिक सरोकार से जुड़े प्रबुद्ध लोगों ने भाग लिया. संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अतीत में जनक्रांति कलाजत्था ने सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, जनसंवाद व लोक-संस्कृति के संरक्षण में अविस्मरणीय भूमिका निभाई है. बदलते समय के साथ इसे दोबारा सक्रिय करना आवश्यक है ताकि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ा जा सके. योजना के अनुसार, अब नई पीढ़ी के कलाकारों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. ज्वलंत सामाजिक मुद्दों पर नाटकों व गीतों के जरिए कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेंगे. वहीं सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जल्द ही कलाकारों की एक आधिकारिक सूची तैयार की जायेगी. जिसके बाद नियमित रूप से अभ्यास शुरू होगा. जत्थे की टोली गांव-गांव जाकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करेगी. बैठक के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने कलाजत्था को फिर से सशक्त बनाने और इसे एक नई ऊंचाई पर ले जाने का सामूहिक संकल्प लिया. मौके पर चंदन कुमार राय, धीरेन्द्र कुमार धीरज, अभिषेक कुमार सुमन, अखिलेश कुमार सुमन, श्याम, शिवेन्द्र, अरविंद, अनामिका पासवान, संध्या रानी, अनीता, शारदा, कलुआ सहित कई अन्य कला प्रेमी व सहयोगी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
