Samastipur News: जीएमआरडी कॉलेज, मोहनपुर के रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में शुक्रवार को महाविद्यालय स्तरीय रेड रन मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. विधान चन्द्र भारती ने हरी झंडी दिखाकर किया. प्रतियोगिता कॉलेज के फुटबॉल स्टेडियम से शुरू होकर पांच किलोमीटर की दौड़ के साथ संपन्न हुई.
Mohiuddinnagar News: एचआईवी-एड्स के प्रति किया गया जागरूक
रेड रिबन क्लब के नोडल पदाधिकारी डॉ. लक्ष्मण यादव ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आमजन को एचआईवी एवं एड्स जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना है. उन्होंने कहा कि जागरूकता ही इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है.
जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 10 प्रतिभागियों का चयन
प्रतियोगिता के बाद पांच छात्र और पांच छात्राओं का चयन 21 जुलाई को जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय रेड रन 2026 प्रतियोगिता के लिए किया गया. विजेताओं को प्राचार्य एवं शिक्षकों ने मेडल और रेड रिबन क्लब की पत्रिका देकर सम्मानित किया.
अनिकेत और अजनीश रहे प्रथम
बालक वर्ग में अनिकेत ने प्रथम, कृष्ण ने द्वितीय और रोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं बालिका वर्ग में अजनीश प्रथम, पिंकी द्वितीय और दिव्या तृतीय स्थान पर रहीं. प्रतियोगिता के सफल आयोजन में एनएसएस, एनसीसी स्वयंसेवकों तथा महाविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
