Samastipur News:राजस्व वसूली में पिछड़े विभागों को मिला विशेष प्रयास का निर्देश

अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की.

Samastipur News:समस्तीपुर : अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की. इस अवसर पर सभी अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी अंचल अधिकारी तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी वीडियों कान्फ्रेंसिंग से जुडे़ थे. बैठक में आंतरिक संसाधन तथा राजस्व संबंधी प्रतिवेदन की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई. विभिन्न कार्यालयों द्वारा अगस्त 2025 तक की राजस्व वसूली प्रगति प्रस्तुत की गई. समीक्षा के क्रम में पाया गया कि कई विभागों एवं कार्यालयों ने निर्धारित लक्ष्य से अधिक राजस्व अर्जित किया है, वहीं कुछ विभागों में उपलब्धि अपेक्षित स्तर से कम रही. ऐसे विभागों को लक्ष्य की प्राप्ति हेतु विशेष प्रयास करने का निर्देश दिया.म्यूटेशन से संबंधित प्रगति की समीक्षा में बताया गया कि जिले में अब तक कुल 37,565 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 31,520 आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं तथा 3,938 आवेदन रिवर्टेड हुए हैं. वर्तमान में 6,045 आवेदन लंबित हैं, जिनमें से 4,719 आवेदन 20 दिनों से अधिक समय से लंबित पाये गये. अपर समाहर्ता ने संबंधित अंचलाधिकारियों एवं राजस्व पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित आवेदनों का शीघ्र एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें. बैठक में परिमार्जन प्लस डिजिटाइज्ड एवं छूटे हुए जमाबंदी, आरओआर वेरिफिकेशन रिपोर्ट, सरकारी भूमि सत्यापन एवं म्यूटेशन, अभियान बसेरा-2, आधार सीडिंग, ई-मैपिंग, आरसीएमएस म्यूटेशन अपील, रेंट कलेक्शन तथा एलपीसी जैसे विषयों की भी गहन समीक्षा की गयी. अपर समाहर्ता ने कहा कि सभी ऑनलाइन सेवाओं को पारदर्शी एवं जनसुलभ बनाया जाये ताकि आम जनता को न्यूनतम समय में सुविधा उपलब्ध हो सके. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि राजस्व संग्रहण को लक्ष्य के अनुरूप सुनिश्चित किया जाये, लंबित मामलों की साप्ताहिक समीक्षा अनिवार्य रूप से की जाये तथा संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का समयबद्ध निर्वहन करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >