अSamastipur News:धिवेशन में राजाराम सचिव व आशुतोष चुने गये अध्यक्ष

प्रधान डाकघर के सभागार में भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) से मान्यता प्राप्त भारतीय डाक कर्मचारी संघ समूह ग ग्रामीण डाक सेवक, डाकिया एवं एमटीएस संवर्ग के समस्तीपुर प्रमंडल का अधिवेशन किया गया

Samastipur News:समस्तीपुर : प्रधान डाकघर के सभागार में भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) से मान्यता प्राप्त भारतीय डाक कर्मचारी संघ समूह ग ग्रामीण डाक सेवक, डाकिया एवं एमटीएस संवर्ग के समस्तीपुर प्रमंडल का अधिवेशन किया गया. अधिवेशन के बाद सांगठनिक चुनाव संपन्न कराये गये. इसमें संघ के नये पदाधिकारियों का चयन किया गया. अधिवेशन के दौरान डाक कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई. इसमें पुरानी पेंशन योजना की बहाली, कर्मचारियों की कमी को दूर करने, कार्य के घंटे तय करने, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार व अधिकारियों की मनमानी पर रोक लगाने जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से शामिल रहे. वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. संगठन के माध्यम से समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जायेंगे. सांगठनिक चुनाव में समूह ‘ग’ संवर्ग से सचिव पद पर राजाराम राकेश, अध्यक्ष आशुतोष अमर, नंदन खजांची पद पर अविनाश कुमार निर्वाचित हुए. वहीं डाकिया संवर्ग से गुड्डू यादव को अध्यक्ष व मनोज कुमार को सचिव चुना गया. अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष संजीव सिंह, प्रदेश सचिव विकास कुमार सिंह, डाक निरीक्षक संवर्ग के प्रदेश सचिव मृत्युंजय कुमार, पोस्टल ट्रेड यूनियन के नेता विक्की कुमार सहित संबंधित डाकपाल व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >