Samastipur News:मांगों को लेकर रेलकर्मियों ने किया ध्यान आकर्षण प्रदर्शन

स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1 पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाई यूनियन मंडल पदाधिकारी व बरौनी शाखा पश्चिमी द्वारा ध्यान आकर्षण प्रदर्शन किया गया.

Samastipur News:दलसिंहसराय : स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1 पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाई यूनियन मंडल पदाधिकारी व बरौनी शाखा पश्चिमी द्वारा ध्यान आकर्षण प्रदर्शन किया गया. इसमें संगठन के सोनपुर मंडल उपाध्यक्ष अमित कुमार रंजन ने मुद्दों पर कर्मचारियों के अधिकार दिलाने के लिए ईसीआरईयु/आईआरईएफ यूनियन द्वारा सरकार का ध्यान दिलाने के लिए ध्यानाकर्षण दिवस मनाया गया है. इसमें रेलकर्मी से जुड़े अहम मुद्दे पर शाखा संयुक्त सचिव शशि कुमार, प्रवीण कुमार, शाखा उपाध्यक्ष मितेंद्र कुमार यादव, अविनाश कुमार, सुधीश, नीतीश, रामसुखी, सुजित, चंदन ने बताया कि आठ सूत्री मांगों में बोनस का भुगतान सातवें वेतन आयोग के आधार पर 46157 रुपये भुगतान, सांसद सुदामा प्रसाद के अनुमोदन पर गठित एलडीसी ओपन टू ऑल एवं ट्रैक मेंटेनर कार्य सुधार समिति की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने एवं अनुशंसा को लागू करने आदि मांगें शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >