Samastipur News:रेल मंडल की पहल, रक्सौल के लिए स्पेशल ट्रेन

यात्रियों की समस्या को लेकर रेलवे अग्रसर है इसके समाधान की दिशा में. शुक्रवार की देर रात ऐसी घटना दरभंगा जंक्शन पर दिखाई दी.

Samastipur News:समस्तीपुर : यात्रियों की समस्या को लेकर रेलवे अग्रसर है इसके समाधान की दिशा में. शुक्रवार की देर रात ऐसी घटना दरभंगा जंक्शन पर दिखाई दी. जब रक्सौल जाने के लिए कोई सवारी ट्रेन नहीं थी. ऐसे में यात्रियों की समस्या को देखते हुए रेलवे ने देर रात रक्सौल के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई. जानकारी के अनुसार देर शाम 6:45 में ही रक्सौल के लिए दरभंगा से सवारी गाड़ी अंतिम मिलती है. इसके बाद सुबह 5 बजे के बाद ही इस रूट पर कोई ट्रेन चलती है. एक ट्रेन 400 से अधिक यात्रियों की भीड़ दरभंगा जंक्शन पर पहुंची. इसके बाद यात्रियों ने ट्रेन नहीं होने की जानकारी मिलने पर अपना विरोध जताया. समस्या की जानकारी दरभंगा जंक्शन के डीसीआई दिलीप कुमार ने इसकी सूचना सीनियर डीसीएम को दी. जहां से डीआरएम ने तुरंत स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय किया. इसके बाद दरभंगा जंक्शन से रक्सौल के लिए स्पेशल ट्रेन खोली गई. इस बीच यात्रियों के लिए खानपान सामग्री का भी वितरण किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >