Samastipur News:समस्तीपुर : सोनपुर मंडल में बुधवार को वाणिज्य विभाग ने मेगा टिकट चेकिंग ड्राइव चलाया. वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार के निर्देशन एवं मंडल वाणिज्य टीमों की समन्वित कार्रवाई हुई. इस विशेष जांच अभियान के दौरान विभिन्न स्टेशनों एवं ट्रेनों में टिकट जांच टीमों ने कुल 3017 मामलों में बिना टिकट एवं अनियमित टिकट से यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़ा. इनसे 20,40,023 की राजस्व वसूली की गई. सोनपुर मंडल में निरंतर सघन टिकट जांच अभियान जारी है. विदित हो कि इस वित्तीय वर्ष में अब तक कुल 6,68,849 बेटिकट यात्रियों से 44,80,31,753 रुपये का रेल राजस्व अर्जित किया गया है.
Samastipur News:अब तक 44.8 करोड़ रुपये का रेल राजस्व
सोनपुर मंडल में बुधवार को वाणिज्य विभाग ने मेगा टिकट चेकिंग ड्राइव चलाया. वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार के निर्देशन एवं मंडल वाणिज्य टीमों की समन्वित कार्रवाई हुई.
