Samastipur News:मिठाई दुकानों की गुणवत्ता की हुई जांच, नमूने संग्रहित

अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर आगामी पर्वों को ध्यान में रखते हुए शहर की मिठाई दुकानों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए औचक निरीक्षण किया गया.

Samastipur News: समस्तीपुर : अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर आगामी पर्वों को ध्यान में रखते हुए शहर की मिठाई दुकानों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए औचक निरीक्षण किया गया. इस दौरान निरीक्षण दल ने विभिन्न दुकानों से मिठाई के नमूने एकत्रित किये, जिन्हें आगे की जांच के लिए भेजा जायेगा. यह औचक निरीक्षण खाद्य निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में किया गया. टीम ने दुकानों में मिठाई की स्वच्छता, ताजगी व खाद्य सुरक्षा मानकों की गहनता से जांच की. निरीक्षण के दौरान, टीम ने दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये ताकि ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाली और सुरक्षित मिठाई मिल सके. अधिकारियों ने सभी दुकानदारों से विशेष अपील की है कि वे त्यौहारों के इस मौसम में स्वच्छता और गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह का समझौता न करें. उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सर्वोपरि है, इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि वे ताजी और स्वस्थ मिठाई का ही विक्रय करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >