पूसा के स्कूल में विश्व स्तन कैंसर अनुसंधान दिवस पर जागरूकता, 97 विद्यार्थियों को मिला प्रोत्साहन

समस्तीपुर के विष्णुपुर बथुआ विद्यालय में विश्व स्तन कैंसर अनुसंधान दिवस पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया. प्रधानाध्यापक ने स्तन कैंसर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी. स्वतंत्रता दिवस से पहले हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में 97 छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया.

Samastipur News: प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्या विष्णुपुर बथुआ में मंगलवार को चेतना सत्र के दौरान विश्व स्तन कैंसर अनुसंधान दिवस के अवसर पर स्तन कैंसर को लेकर जागरूकता चर्चा की गयी. प्रधानाध्यापक बिंदेश्वर साह ने छात्र-छात्राओं को स्तन कैंसर से संबंधित आवश्यक जानकारी दी.

स्वतंत्रता दिवस से पहले हुईं कई प्रतियोगिताएं

विभागीय निर्देश के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 10 से 14 अगस्त तक विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के बीच सामान्य ज्ञान, भाषण, रंगोली, निबंध और चित्रांकन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया.

इन प्रतियोगिताओं के अलावा स्वतंत्रता दिवस परेड, राष्ट्रीय गीत समेत अन्य कार्यक्रमों में भी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

97 छात्र-छात्राओं को किया गया प्रोत्साहित

विभिन्न प्रतियोगिताओं और स्वतंत्रता दिवस से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेने वाले कुल 97 छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से कॉपी और कलम देकर सामूहिक रूप से प्रोत्साहित किया गया. रितुराज, दिव्या, प्रिया, सुभानी सहित अन्य विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया.

मौके पर शिक्षक चंद्रशेखर कुमार, कल्पना कुमारी, कमली कुमारी, सपना, शालिनी, कुमारी कंचन और सोनी कुमारी मौजूद थीं.

यह भी पढ़ें

Darbhanga News: हरिनगर पंचायत भवन के पीछे मिला 65 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान के लिए 72 घंटे तक रखा गया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Subash chandra ku

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >