ननिहाल में रह रही बच्ची को थार से उठाने पर विवाद, जमकर मारपीट, कई घायल

समस्तीपुर के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर महमदा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Pusa News: पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर महमदा गांव में शनिवार की शाम आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. घटना में दोनों पक्षों से पुरुषों और महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गये. सभी घायलों का अनुमंडलीय अस्पताल पूसा में प्राथमिक उपचार कराया गया, जिसके बाद उन्हें सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया.

बच्ची को थार से ले जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद

अस्पताल में इलाजरत घायल संजीव कुमार राय के अनुसार, ननिहाल में रह रही एक बच्ची को थार वाहन से उठाने के क्रम में रोकने पर विवाद शुरू हुआ. देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया.

संजीव कुमार राय के अनुसार, घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं.

पुरुष और महिलाओं समेत कई लोग घायल

घायलों में कौशल राय के पुत्र संजीव कुमार राय, नथुनी राय के पुत्र श्याम कुमार राय, कौशल राय के पुत्र राजेश कुमार, बबलू राय की पुत्री काजल कुमारी, सुमन कुमारी, बबलू राय की पत्नी मुन्नी देवी और स्व. राजनारायण राय की पत्नी कल्पेश्वरी देवी शामिल हैं.

इसके अलावा रमेश राय उर्फ केदार राय के पुत्र अमन कुमार, अजय कुमार, रमेश राय की पत्नी आशा देवी, मुरौल थाना क्षेत्र के रामपुर बखरी निवासी धनेश्वर राय के पुत्र टुनटुन राय और शंकर राय के पुत्र शिवम कुमार भी घायल हुए हैं.

पुलिस को आवेदन मिलने का इंतजार

घटना की जानकारी मिलने के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी को सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया.

पूसा थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त होने के बाद समुचित कार्रवाई की जायेगी.

यह भी पढ़ें

Benipatti News: झाड़ी में छिपाकर रखी थी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने 1299 बोतल के साथ तस्कर को दबोचा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Subash chandra ku

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >