पूसा गोली कांड का अभियुक्त आमगाछी से गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के बिशनपुर बथुआ पंचायत में बीते 17 मार्च की रात हुए गोली कांड के नामजद मुख्य आरोपी को आम के बगीचे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

पूसा . थाना क्षेत्र के बिशनपुर बथुआ पंचायत में बीते 17 मार्च की रात हुए गोली कांड के नामजद मुख्य आरोपी को आम के बगीचे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इस मामले में थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. वहीं एक दूसरे प्राथमिकी में गोली कांड में प्रयुक्त होने वाले दो पिस्टल एवं पांच कारतूस की बरामदगी की बात बतायी गयी है. बताते चलें कि थाना क्षेत्र के बिशनपुर बथुआ में गोली चलने से एक महिला सहित दो पुरुष घायल हो गये थे. इसमें मुख्य रूप से स्व. राम लखन सिंह के पुत्र मनोज कुमार सिंह को आपसी रंजिश में गोली मारकर घायल कर दिया. मनोज को बायां पैर में गोली लगी थी. इसी घटना में एक अन्य पुरुष और महिला के हाथ में दो गोली लगी थी. जिसे स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया. घायल अधेड़ को आनन फानन में अनुमंडलीय अस्पताल पूसा में इलाज के भर्ती कराया गया. जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोली चलाने वाले व्यक्ति के साथ घायल अधेड़ के साथ दिन में विवाद हुआ था. पुनः शाम को मनोज किसी अन्य व्यक्ति का गाय के दूध निकालने के लिए जा रहा था. ठीक उसी समय बुलेट सवार बदमाश ने पिस्टल निकाल अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इसी में एक महिला सहित दो पुरुष को गोली लगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >