Samastipur News:रारियाही व केशोनरायनपुर में महिला जन संवाद कार्यक्रम

महिला जन संवाद कार्यक्रम में बड़े पैमाने पर लोगों को महिलाओं के स्वावलंबन एवं जीविकोपार्जन की जानकारी दी गई.

Samastipur News:मोरवा : प्रखंड क्षेत्र के ररियाही में अमन एवं केशोनरायनपुर में बालाजी ग्राम संगठन के जीविका दीदियों द्वारा आयोजित महिला जन संवाद कार्यक्रम में बड़े पैमाने पर लोगों को महिलाओं के स्वावलंबन एवं जीविकोपार्जन की जानकारी दी गई. जीविका महिला संगठन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं के जीवन यापन के लिए चलाए जा रहा है कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. इसमें सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रमों का वीडियो लोगों को प्रदर्शित किया गया. जिससे कि बड़े पैमाने पर लोग लाभान्वित हुए. मौके पर जितेंद्र कुमार, सीसी राजेश कुमार, सविता कुमारी, पूजा कुमारी, कविता देवी, एमबीके गणेश शर्मा, ब्रजेश ठाकुर, राजेश दास, गणेश कुमार राय मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >