Samastipur News:नीट छात्रा से दुष्कर्म के विरोध में किया प्रदर्शन

आइसा कार्यकर्ताओं ने पटना में नीट छात्रा समेत बिहार के अन्य जिले के छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म एवं हत्या की घटना के विरोध में आरबी कॉलेज दलसिंहसराय के मुख्य गेट पर विरोध प्रदर्शन किया.

Samastipur News:दलसिंहसराय : आइसा कार्यकर्ताओं ने पटना में नीट छात्रा समेत बिहार के अन्य जिले के छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म एवं हत्या की घटना के विरोध में आरबी कॉलेज दलसिंहसराय के मुख्य गेट पर विरोध प्रदर्शन किया. अध्यक्षता नीतीश राणा ने की. संचालन राजीव कुमार ने किया. श्री राणा ने कहा कि बिहार में लगातार हत्या और बलात्कार की घटना बढ़ती जा रही है. जिससे आम लोगों, विशेषकर छात्राओं और महिलाओं में भय का माहौल है. यह स्थिति तथाकथित सुशासन राज के दावों पर गंभीर सवाल खड़े करती है. आइसा ने आरोप लगाया कि दिल्ली से लेकर पटना तक बलात्कार की संस्कृति को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है. जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. सरकार उन्हें रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है. मौकेपर कुंदन यादव, अभिषेक, राजीव कुमार, मिशा कुमारी, नीलम कुमारी, अंशु कुमारी, आरती कुमारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >