नल-जल योजना में अनियमितता के विरोध में भाकपा माले का प्रदर्शन, नियमित जलापूर्ति की मांग

उजियारपुर प्रखंड में नल-जल योजना के संचालन में कथित अनियमितताओं के खिलाफ भाकपा (माले) कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. मोटर ऑपरेटरों द्वारा कम समय तक मोटर चलाने और जर्जर पाइपलाइन की मरम्मत न होने का आरोप है, जिससे लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है.

Ujiarpur News: उजियारपुर प्रखंड की मालती पंचायत में नल-जल योजना के संचालन में कथित अनियमितताओं के विरोध में शनिवार को भाकपा (माले) कार्यकर्ताओं ने बजरंग चौक के समीप विरोध सभा आयोजित की. सभा में वार्ड संख्या 1 एवं 3 में मोटर ऑपरेटर द्वारा कम समय तक मोटर चलाने तथा जर्जर पाइपलाइन की मरम्मत नहीं होने का आरोप लगाते हुए नियमित जलापूर्ति की मांग की गई.

छह-छह घंटे मोटर चलाने की उठी मांग

पंचायत सचिव विजय कुमार राम की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) नेता फूलबाबू सिंह ने कहा कि नल-जल योजना का लाभ हर घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी पीएचईडी के जेई और संबंधित ठेकेदार की है. उन्होंने आरोप लगाया कि सुबह और शाम छह-छह घंटे मोटर चलाए जाने की आवश्यकता है, लेकिन इसे केवल एक से दो घंटे ही संचालित किया जा रहा है, जिससे लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है.

जर्जर पाइपलाइन की मरम्मत की मांग

सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि पाइपलाइन जर्जर होने के कारण जगह-जगह जल रिसाव होता है. मरम्मत के नाम पर राशि निकासी की बात कही जाती है, लेकिन धरातल पर अपेक्षित कार्य नहीं हो रहा है. साथ ही वार्ड संख्या 7 के बेदौलिया पोखर के भिंडा पर नल की टोंटी नहीं होने के कारण दर्जनों घरों तक पानी नहीं पहुंचने की बात भी उठाई गई.

मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

सभा में वक्ताओं ने कहा कि यदि सभी घरों तक नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई तो भाकपा (माले) अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेगा.

कार्यक्रम में उपसरपंच सुधांशु प्रियदर्शी, वार्ड सदस्य मो. अमजद, मो. शमशेर, मो. रूखसार, मो. सद्दाम, आनंद सिंह, रामवरण राम, रामाश्रय राम, कुंदन गिरि, जगन्नाथ साह, मालबाबू साह, मोहन साह और मदन साह सहित कई लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: ई-रिक्शा की टक्कर से पांच वर्षीय बच्ची की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >