Samsatipur : सरायरंजन . प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नौआचक में गुरुवार को विद्यालय के आठवीं कक्षा से उत्तीर्ण बच्चों के बीच स्थानांतरण प्रमाण पत्र सह प्रगति पत्रक का वितरण किया गया. प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार झा ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य होते हैं. उन्होंने अच्छी पढ़ाई कर नाम रोशन करने की सलाह दी. मौके पर शंभू कुमार ईश्वर, आदित्य कुमार, दिवस्पति मिश्र, मंजूर आलम, संतोष कुमार, साहिल कुमार, शंभू राम, नाजिया परवीन, मंजू कुमारी, रेणु कुमारी आदि मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
