शहर में निकाली गई शोभा यात्रा

शाहपुर पटोरी. रामनवमी को लेकर पटोरी बाजार के सोमारी हाट स्थित दुर्गा मंदिर में प्रतिमा स्थापित की गई थी.

शाहपुर पटोरी. रामनवमी को लेकर पटोरी बाजार के सोमारी हाट स्थित दुर्गा मंदिर में प्रतिमा स्थापित की गई थी. शनिवार को अनुमंडल मुख्यालय स्थित शहर में हिन्दू पुत्र संगठन द्वारा हाथी,घोड़े के साथ भगवान राम जी की शोभायात्रा निकाली गई.सोमारी हाट से निकाली गई शोभा यात्रा अंबेडकर चौक, गोला रोड, सिनेमा चौक, कवि चौक, चंदन चौक होते हुए पुरानी बाजार तक गई. शोभा यात्रा में काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. शोभा यात्रा के बाद भगवान राम जी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया. मौके पर महंत राधेश्याम पाण्डेय, हिंदू पुत्र संगठन के कार्यकर्ता मयंक कुमार मोंटी,समाजसेवी मनोरंजन मोदीन,अभय कुमार सिंह, वार्ड पार्षद सुधीर कुमार गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >