Samastipur News:डिग्री महाविद्यालय को स्थल चयन की प्रक्रिया से हसनपुरवासी प्रसन्न

तत्कालीन सचिव अजय यादव ने डीएम को संबंधित प्रखंडों में भूमि चिन्हित कर उसका अधिग्रहण करने को पत्र जारी किया है.

Samastipur News:हसनपुर : डिग्री महाविद्यालयविहीन प्रखंडों में डिग्री महाविद्यालय खोलने को लेकर शिक्षा विभाग के तत्कालीन सचिव अजय यादव ने डीएम को संबंधित प्रखंडों में भूमि चिन्हित कर उसका अधिग्रहण करने को पत्र जारी किया है. सचिव द्वारा जारी पत्र में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि डिग्री महाविद्यालय की स्थापना के लिए ग्रामीण क्षेत्र में कम से कम 5 व शहरी क्षेत्र में 2.5 एकड़ भूमि वांछनीय है. डिग्री महाविद्यालय की स्थापना को ले भूमि चिन्हित किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ होने पर बड़गांव गांव निवासी शिक्षक सुशांत यादव सुमित ने बिहार सरकार के इस फैसले को उच्च शिक्षा के क्षेत्र विस्तार किये जाने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम बताया है. उन्होंने कहा कि इस निर्णय को ले वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट अभिभाषण में घोषणा की गई थी. घोषणा के आलोक में बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के सचिव के द्वारा डिग्री महाविद्यालय की स्थापना को ले भूमि चिन्हित कर उसके अधिग्रहण करने संबंधी दिशा निर्देश जारी किया गया है. सुशांत ने बताया कि सरकार के इस फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा. बालिकाओं व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं को अपने आगे तक की पढ़ाई जारी रखने में काफी सुविधा भी होगी. उन्हें अपने उच्च शिक्षा के लिए जिला मुख्यालय व अनुमंडल मुख्यालय जाने की समस्याओं से भी निजात मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >