Samastipur : एनडीए खेमा में जश्न की तैयारी

एक्जिट पोल में आये रुझान से एनडीए खेमा काफी उत्साहित है. सरायरंजन में जश्न मनाने को लेकर व्यापक तैयारी हो चुकी है.

सरायरंजन . एक्जिट पोल में आये रुझान से एनडीए खेमा काफी उत्साहित है. सरायरंजन में जश्न मनाने को लेकर व्यापक तैयारी हो चुकी है. इसी कड़ी में जनता दल यू के शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रणधीर कुमार मिश्र ने बाजितपुर मेयारी में लोगों के लिए जलेबी से मुंह मीठा कराने का इंतजाम किया है. इस संदर्भ में वे कहते हैं कि सरायरंजन में विजय बाबू की जीत पक्की है. विकास की मिठास घोलने वाली सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनना तय है. ऐसे में समाज में जलेबी के माध्यम से जीत का जश्न मनाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >