Samastipur News:पीएम आवास लाभुकों सभा में लेकर जाने की तैयारी

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 अप्रैल को मधुबनी प्रस्तावित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए 1200 आवास लाभार्थियों को ले जाने की व्यवस्था की गई है.

Samastipur News:कल्याणपुर : राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 अप्रैल को मधुबनी प्रस्तावित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए 1200 आवास लाभार्थियों को ले जाने की व्यवस्था की गई है. इसके लिए 30 बस तैयार हैं. मेडिकल टीम भी साथ जायेगी. कंट्रोल रूम के कर्मियों के साथ पंचायत समिति भवन में ब्रीफिंग कर निर्देशित किया गया. पहचान पत्र का वितरण किया गया. बाहर से आने वाले लोगों के ठहराव के लिए बासुदेवपुर, बिरसिंहपुर, कल्याणपुर उच्च विद्यालय के साथ ध्रुवगामा इंटर कॉलेज परिसर में आवासन की व्यवस्था है.

यूआर कॉलेज में शौर्य दिवस पर हुआ कार्यक्रम

रोसड़ा : स्थानीय यूआर कॉलेज में बुधवार को प्रधानाचार्य डॉ घनश्याम राय की अध्यक्षता में 167 वां शौर्य दिवस मनाया गया. उपस्थित शिक्षकों,शिक्षकेत्तर कर्मचारियों, छात्रों ने बाबू कुंवर सिंह के चित्र पर पुष्प गुच्छ अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. डॉ राय ने अपने संबोधन में कहा कि 23 अप्रैल 1858 को ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा नियंत्रित सेना जगदीशपुर में अपने अंतिम युद्ध में पूरी तरह पराजित हो गई थी. उसी दिन जगदीशपुर के किले से यूनियन जैक नामक झंडा उतार लिया गया था. उसी की याद में हर साल 23 अप्रैल को शौर्य दिवस मनाया जाता है. डॉ उमाशंकर प्रसाद ने कहा कि बाबू कुंवर सिंह ने सभी जाति-धर्म के लोगों को एकजुट कर ईस्ट इंडिया कंपनी को हराया था. वे लोगों के बीच लोकप्रिय थे.परिसर में छात्रों द्वारा फूलों के पौधे लगाये गये. मौके पर पर कॉलेज के प्राध्यापक डॉ विनय कुमार, डॉ जाकिर हुसैन, डॉ सतीश कुमार, डॉ उमाशंकर प्रसाद, डॉ अमरेश कुमार सिंह, प्रधान सहायक हेमकांत ठाकुर, प्रदीप कुमार राय, अभिषेक, कुमारी राज, उपेंद्र प्रसाद, सुनील, जीतू, विकास, उपेंद्र राम आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PREM KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >