Pragati Yatra: प्रगति यात्रा के तहत आज समस्तीपुर पहुंचेंगे CM नीतीश, देंगे 51 योजनाओं की सौगात

Pragati Yatra: सीएम नीतीश इन दिनों प्रगति यात्रा कर रहे हैं. इसके तहत वह आज समस्तीपुर पहुंचेंगे, जहां वह अलग-अलग विभागों के 51 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. साथ ही कई परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे. इसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है.

Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों प्रगति यात्रा पर हैं. इसके तहत वह अलग-अलग जिलों का भ्रमण कर रहे हैं. जिले में वह अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं. विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं. प्रगति यात्रा के दूसरे चरण के तहत आज यानी सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समस्तीपुर पहुंचेंगे. यहां वह 147 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे साथ ही 51 परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे. इसको लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात रहेंगे. जगह-जगह ड्राप गेट बनाये गये हैं. कई रूट के लिये ट्रैफिक प्लान बनाये गये हैं. वहीं रविवार को मुख्यमंत्री का सुरक्षा दस्ता जिले में पहुंचकर कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया. 

ये है सीएम नीतीश का डे प्लान

मुख्यमंत्री सबसे पहले उजियारपुर के प्रखंड रायपुर, कल्याणपुर प्रखंड के मुक्तापुर द वारिसनगर प्रखंड के शेखापुर जायेंगे. वहीं समाहरणालय में वरीय अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे. उजियारपुर प्रखंड के रायपुर में मुख्यमंत्री के द्वारा आपदा प्रबंधन विभाग के अंतर्गत एसडीआरएफ के भवन और अनुसूचित जाति, जनजाति विभाग के अंतर्गत 100 शैय्या वाले अनुसूचित जाति बालक छात्रावास का उद्घाटन करेंगे. मुक्तापुर मोइन के चल रहे सौंदर्यीकरण का जायजा लेंगे. वहीं मुक्तापुर रेलवे गुमटी पर आरओबी निर्माण की आधारशिला रखेंगे. वारिसनगर प्रखंड के शेखोपुर में जल-जीवन-हरियाली से शिवगंगा तालाब के जीर्णोंद्धार कार्य को देखेंगे. 

सीएम नीतीश से जुड़ी ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

147 योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

प्रगति यात्रा के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश विभिन्न विभागों के 147 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इसकी कुल लागत 43664.252 लाख रुपये है. इसके अलावा मुख्यमंत्री जिले में 50082.229 लाख रुपये की लागत से निर्मित विभिन्न विभागों के 51 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. बता दें, बीते दिन प्रगति यात्रा के तहत सीएम नीतीश मधुबनी पहुंचे थे. यहां उन्होंने जिलेवासियों को करीब 1100 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी. साथ ही उन्होंने जिले में चल रहे विकास कार्यों का जायजा भी लिया. जिला समाहरणालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की. इसके बाद सीएम वापस राजधानी पटना लौट गए. इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के तीसरे चरण का भी शेड्यूल जारी कर दिया गया है.

ALSO READ: Bihar Land Survey: इस वजह से जमीन सर्वे के लिए किये जा रहे आवेदन नहीं हो रहे अपलोड, विभाग ने बताया सबकुछ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >