पॉलीटेक्निक का छात्र निकला हथियार सप्लायर, देसी कट्टा और कारतूस के साथ ग्रामीणों ने दबोचा

समस्तीपुर के पॉलीटेक्निक कॉलेज का एक छात्र अवैध हथियारों की सप्लाई करते हुए पकड़ा गया है. ग्रामीणों ने उसे देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ रंगे हाथों दबोच लिया. छात्र पढ़ाई की आड़ में इस धंधे में लिप्त था.

समस्तीपुर क्राइम: जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में स्थित कामेश्वर नारायण सिंह राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज का एक छात्र अवैध हथियार सप्लाई के आरोप में पकड़ा गया है. ग्रामीणों ने छात्र को देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ पकड़ लिया. आरोप है कि वह पढ़ाई की आड़ में अवैध हथियारों की सप्लाई करता था. ग्रामीणों ने उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार छात्र की पहचान बेगूसराय जिले के पिपरा निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है. वह किशनपुर टभका स्थित कामेश्वर नारायण सिंह राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में इंजीनियरिंग डिप्लोमा का छात्र है. शुक्रवार को ग्रामीणों को उसकी गतिविधियों पर शक हुआ. इसके बाद कहासुनी और भिड़ंत हुई, जिसमें ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया.

देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

ग्रामीणों का दावा है कि छात्र के पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए, जिन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया. सूचना मिलते ही विभूतिपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया.

पढ़ाई की आड़ में हथियार सप्लाई का आरोप

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, अमित कुमार का नामांकन कॉलेज में सत्र 2024-26 के तहत हुआ था. आरोप है कि नामांकन के बाद उसकी संगति आसपास के गांव के आपराधिक प्रवृत्ति के युवकों से हो गई और वह पढ़ाई की आड़ में अवैध हथियार सप्लाई के धंधे में शामिल हो गया. हालांकि, इस आरोप की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.

पुलिस कर रही मामले की जांच

ग्रामीणों की पिटाई में घायल छात्र को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. विभूतिपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा एक देसी कट्टा और दो कारतूस पुलिस को सौंपे गए हैं. मामले की गहन जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढे़ं: समस्तीपुर में विश्व स्तनपान सप्ताह पर होगा वैज्ञानिक कार्यक्रम, एम्स पटना के विशेषज्ञ देंगे जानकारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Girija nandan sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >