Samastipur News:जनप्रतिनिधियों व आम जनता के साथ थानाध्यक्ष ने की बैठक

थाना परिसर में रविवार को जनप्रतिनिधि व आम जनता के बीच बैठक हुई. अध्यक्षता थानाध्यक्ष ने की. विदित हो कि नये थाना अध्यक्ष के रूप में विकास कुमार आलोक सरायरंजन थाना का प्रभार ग्रहण किये हैं

सरायरंजन : थाना परिसर में रविवार को जनप्रतिनिधि व आम जनता के बीच बैठक हुई. अध्यक्षता थानाध्यक्ष ने की. विदित हो कि नये थाना अध्यक्ष के रूप में विकास कुमार आलोक सरायरंजन थाना का प्रभार ग्रहण किये हैं. प्रभार ग्रहण के बाद थानाध्यक्ष ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व आम जनता के साथ बैठक की. बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने उक्त थाना में लगातार थानाध्यक्ष का बदलाव पर चर्चा की. वक्ताओं ने कहा कि जिस किसी पदाधिकारी या किसी कारणों ने लगातार थानाध्यक्ष का जो बदलाव हुआ हैं उस बिंदु पर विशेष ध्यान दिया जाए. आगे वक्ताओं ने कहा कि थाना को किसी भी सहयोग के लिए हमलोग साथ हैं. वहीं थानाध्यक्ष ने कहा कि हम आपसे किसी भी सही कामों के लिए आप सभी से सहयोग की अपेक्षा रखता हूं. आगे थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में होने वाले घटना, दुर्घटना या किसी भी तरह की सूचना आप हमें दें. हमलोग सूचना पर तत्काल पहल करेंगे. मौके पर नगर अध्यक्ष पूजा कुमारी, उप प्रमुख संजीव ठाकुर,कुमार विश्वनाथ, विष्णुदेव पासवान, अमरेश झा,विपिन ईश्वर, नवीन सिंह, संजय कुमार राय, जितेंद्र राम समेत दर्जनों जनप्रतिनिधि,आम जनता व संजय कुमार दास समेत थाना के सभी चौकीदार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >