समस्तीपुर कॉलेज में पीजी की आंतरिक परीक्षा स्थगित

समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर में पूर्व निर्धारित पीजी द्वितीय समेस्टर तथा पीजी चतुर्थ समेस्टर की प्रथम आंतरिक परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित कर दी गयी है. यह जानकारी कॉलेज के मीडिया प्रभारी अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ़ प्रभात कुमार ने दी है.

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर में पूर्व निर्धारित पीजी द्वितीय समेस्टर तथा पीजी चतुर्थ समेस्टर की प्रथम आंतरिक परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित कर दी गयी है़ यह जानकारी कॉलेज के मीडिया प्रभारी अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ़ प्रभात कुमार ने दी है़ उन्होंने बताया कि पीजी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 17,18 और 19 मार्च को होनी थी, जबकि चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 24 और 25 मार्च को होनी थी,लेकिन अपरिहार्य कारणों से परीक्षायें स्थगित की गयी है़ इस संबंध में शनिवार को सूचना प्रसारित की गयी़ प्रधानाचार्य डॉ़ मीना प्रसाद ने 31 मार्च 2020 तक पठन-पाठन का कार्य भी स्थगित कर दिया है़

खानपुर में होनेवाला पंचायत उपचुनाव स्थगित

खानपुर : आगामी 18 मार्च को होने वाले पंचायत उप चुनाव को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है. चुनाव की अगली तिथि बाद में निर्धारित की जायेगी. यह जानकारी बीडीओ चंद्रिका कुमारी ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >