Samastipur News:समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल जोन मान्यता प्राप्त यूनियन ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन ने पुरानी पेंशन की बहाली, आठवां वेतन आयोग गठन एवं कुछ अन्य मुद्दों के साथ 25 नवंबर को नई दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन करेगा. यूनियन के केंद्रीय संयुक्त महासचिव सह इंडियन रेलवे इम्प्लांइज फेडरेशन के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव रत्नेश वर्मा ने बताया कि इस बार नई दिल्ली में होने वाला पेंशन आंदोलन अनोखा और ऐतिहासिक होगा. पुरानी पेंशन योजना, आठवें वेतन आयोग का गठन, निजीकरण निगमीकरण का विरोध आदि रेलवे कर्मचारी हितों के सभी मुद्दों पर जन समर्थन और जन जागरूकता के द्वारा उचित मुकाम हासिल किया जायेगा. कर्मियों का पेंशन, वेतन बढ़ोत्तरी, ड्यूटी रोस्टर आदि मांगने की चीज नहीं है. यह एक अधिकार है जिसे सरकार को लागू करना चाहिए. वहीं रत्नेश वर्मा ने कहा कि इंडियन रेलवे इम्प्लांइज फेडरेशन के द्वारा 25 नवम्बर को पुरानी पेंशन बहाली के लिए निर्णायक आंदोलन का आह्वान किया गया है. इसके समर्थन में पूरे रेल जोन से रेलकर्मी इसमें हिस्सा लेंगे. रेलवे कर्मचारियों पर जबरदस्ती निजीकरण निगमीकरण थोपा जा रहा है. 55/30 के सर्विस रिव्यू की पॉलिसी बनाई गई है. ओपीएस की चर्चा तक नहीं हो रही है. अभी देश में छह अलग-अलग तरह की पेंशन व्यवस्था है. 29 श्रम संहिता को हटाकर केवल 4 चार लेबर कोड बिल लाकर केंद्र सरकार मजदूरों के हितों पर कुठाराघात किया है. उन्होंने केंद्र सरकार से मजदूरों के हित में नई श्रम नीति को वापस लेने की मांग की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
