Samastipur News:जिला नेटबॉल संघ की स्थापना से जिले के खिलाड़ियों की सहभागिता होगी सुनिश्चित

जिला नेटबॉल संघ की स्थापना के लिए रविवार को विशेष बैठक का आयोजन किया गया. इसके अंतर्गत नेटबॉल खेल में समस्तीपुर जिले के स्कूली बच्चे आगे बढ़े इस बात पर विशेष बल दिया गया.

Samastipur News:समस्तीपुर : जिला नेटबॉल संघ की स्थापना के लिए रविवार को विशेष बैठक का आयोजन किया गया. इसके अंतर्गत नेटबॉल खेल में समस्तीपुर जिले के स्कूली बच्चे आगे बढ़े इस बात पर विशेष बल दिया गया. शिक्षक सिद्धार्थ शंकर ने कहा कि नेटबॉल एक बहुत ही प्रतिस्पर्धी और तेज गति वाला टीम खेल है जिसमें गेंद को पास करके और विरोधी टीम के गोल में स्कोर करके अंक हासिल किये जाते हैं. यह टीम वर्क, कौशल और शारीरिक सहनशक्ति पर आधारित है, जिसमें विभिन्न प्रारूप प्रतिस्पर्धा को और बढ़ाते हैं. जिला नेटबॉल संघ की स्थापना से जिले के खिलाड़ियों की सहभागिता सुनिश्चित होगी. वह राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपने जिला एवं क्षेत्र का नाम रोशन कर सकेंगे. स्कूली स्तर पर खिलाड़ियों के चयन के लिए इस खेल का सफल आयोजन हो सके इसके लिए हम सभी को एकजुटता के साथ योगदान देना होगा, ताकि छात्रों का चयन जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक हो सके. जिला नेटबॉल संघ के मीडिया प्रभारी रजनीश कुमार पांडेय ने बताया कि इस बैठक नेटबॉल संघ के संरक्षक चंदन कुमार ने सिद्धार्थ शंकर को जिला नेटबॉल संघ के उपाध्यक्ष पद के नाम की घोषणा की. जिसे बिहार राज्य नेटबॉल संघ के महासचिव संतोष कुमार, जिला सचिव राहुल कुमार, उमेश कुमार, अंकेश कुमार सहित सभी सदस्यों ने कर्तवध्वनि से स्वागत किया. मौके पर जिला सचिव राहुल कुमार, अमरजीत कुमार, अभिषेक राज, नवनीत कुमार, ज्योति श्रीवास्तव आदि उपस्थित मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >