पंचायत समिति सदस्यों ने मनरेगा कार्यालय पर दिया धरना

प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित मनरेगा कार्यालय पर शुक्रवार को पंचायत समिति सदस्यों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया

वारिसनगर : प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित मनरेगा कार्यालय पर शुक्रवार को पंचायत समिति सदस्यों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया. इसका नेतृत्व लखनपट्टी पंचायत के पंसस कुंदन झा ने किया. धरने की अध्यक्षता शेखोपुर पंचायत के पंसस मो. गुलशेर ने की. धरना के दौरान सदस्यों ने पीओ मनरेगा पर कई आरोप लगाये. कहा कि मनरेगा कार्यालय में सदस्यों उपेक्षा की जाती है. उनकी योजनाओं को पारित नहीं की जाती है. वित्तीय वर्ष 2024-25 अधिकांश सदस्यों की योजनाओं को पारित नहीं किया गया है. बिना समिति सदस्यों को सूचना दिये योजनाओं को पारित कर भुगतान भी कर लिया जाता है. अंत में शिष्टमण्डल ने जिला कार्यालय से देर से लौटे पीओ से मिलकर मांग पत्र सौंपा. इस संदर्भ में पीओ मनरेगा रणधीर कुमार से कई बार संपर्क करने की कोशिश की पर उनसे सम्पर्क नहीं होने के कारण उनका पक्ष नहीं जाना जा सका है. धरने को दुःखा राम, अमरेंद्र कुमार, राजकिशोर साह, विश्वजीत राम आदि ने संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >