Samastipur News:चित्रगुप्त मिलन संघ ने करायी पेंटिंग व क्विज प्रतियोगिता

शहर के बारह पत्थर स्थित चित्रगुप्त मिलन संघ द्वारा रविवार को वर्ग 2 से 10वीं तक के बच्चों की पेंटिंग एवं क्वीज प्रतियोगिता आयोजित हुई.

Samastipur News:समस्तीपुर : शहर के बारह पत्थर स्थित चित्रगुप्त मिलन संघ द्वारा रविवार को वर्ग 2 से 10वीं तक के बच्चों की पेंटिंग एवं क्वीज प्रतियोगिता आयोजित हुई. मध्य विद्यालय मगरदही में संपन्न हुए इस पेंटिंग प्रतियोगिता में करीब 85 प्रतिभागी एवं क्वीज में 32 बच्चों ने भाग लिया. पेंटिंग में मतदाता जागरूकता , स्वच्छ भारत, जल जीवन हरियाली, मिथिला पेंटिंग, छठ पूजा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे कार्यक्रमों से संबंधित तस्वीरें बना कर बच्चों ने लोगों का मन मोह लिया. सचिव प्रभास कुमार के अनुसार प्रतियोगिता का रिजल्ट एवं पुरस्कार वितरण 23 अक्टूबर को चित्रगुप्त पूजा के दिन होगा. प्रतियोगिता को सफल बनाने में पूजा समिति के अध्यक्ष बीएन मल्लिक, मुकेश वर्मा, मनोज कर्ण, प्रवीण कुमार, सुनील वर्मा, राकेश कुमार गुड्डू, शंभू मल्लिक, वार्ड प्रतिनिधि विजय कुशवाहा, राजीव मल्लिक, रंजीत कुमार, नवीन कुमार, सिकंदर कुमार, निरंजन कंठ, दीपक कुमार, राहुल कुमार ने अपनी भागीदारी निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >