Samastipur News:शर्तों पर पैक्स ने धान खरीददारी नहीं करने का लिया निर्णय

पैक्स अध्यक्ष संघ की बैठक प्रखंड व्यापार मंडल परिसर में शुक्रवार को हुई.अध्यक्षता चकहबीब पैक्स अध्यक्ष शशिकांत झा ने की.

Samastipur News:विभूतिपुर : पैक्स अध्यक्ष संघ की बैठक प्रखंड व्यापार मंडल परिसर में शुक्रवार को हुई.अध्यक्षता चकहबीब पैक्स अध्यक्ष शशिकांत झा ने की. इसमें विभागीय क्रियाकलापों एवं विगत वित्तीय वर्ष के आय व्यय की समीक्षा की गयी. पैक्स अध्यक्षों ने धान अधिप्राप्ति के लिए कमीशन मिलिंग शुल्क के बराबर करने, खरीददारी को लेकर विभाग द्वारा दिये गये कैश क्रेडिट को ब्याज मुक्त करने, अधिप्राप्ति का मूल्य भुगतान 48 घंटे के अंदर करने की मांग की. बैठक में सहकारिता विभाग के आदेश अनुसार सभी पैक्स अध्यक्षों को धान की खरीदारी शुरू करने का निर्देश दिया गया. धान खरीद प्रक्रिया में आने वाले संभावित समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई. ताकि कर सुचारू रूप से संपन्न हो सके. इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा प्रखंड में धान फसल की बर्बादी के आकलन पर भी बात हुई. निर्णय लिया गया कि जब तक शर्ते पूरा नहीं होगी तब तक पैक्स धान खरीददारी नहीं करेगी. मौके पर साखमोहन अध्यक्ष रामकेश्वर प्रसाद सिंह, हरि नारायण सिंह, अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, राजीव कुमार, सुनील कुमार, नटवर कुमार, रंजन कुमार, दिलीप कुमार, शंभू कुमार यादव, रविंद्र कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >