पेसेंजर ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की हुई मौत

बरौनी-समस्तीपुर रेलमार्ग पर शनिवार की शाम 37 नंबर गुमती के पास कटिहार समस्तीपुर पेसेंजर ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई.

दलसिंहसराय. बरौनी-समस्तीपुर रेलमार्ग पर शनिवार की शाम 37 नंबर गुमती के पास कटिहार समस्तीपुर पेसेंजर ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई. सूचना पर दलसिंहसराय पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुटी गई. मृत युवक की पहचान विभूतिपुर थाना के महिसी गांव के कुंवर टोला के अमरेंद्र कुंवर (40) के रूप में हुईं. दलसिंहसराय थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी कि 37 नम्बर गुमती के पास समस्तीपुर- बरौनी रेलमार्ग पर पेसेंजर ट्रेन से कट कर एक युवक की मौत हो गई. ज़ब मृतक की तलाशी की गई, तो मृतक की जेब में एक नंबर मिला, उसी के आधार पर उसके परिजन से बात करके मृतक की शिनाख्त अमरेंद्र कुंवर के रूप में हुईं. वहीं, परिजनों को सूचना दे दे गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >