Samastipur News:बिस्किट व्यवसायी से हथियार के बल पर डेढ़ लाख की लूट

थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग के गोपालपुर डाक गाछी के समीप शनिवार की सुबह बदमाशों ने व्यवसायी से डेढ़ लाख रुपए लूट लिये.

Samastipur News:कल्याणपुर : थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग के गोपालपुर डाक गाछी के समीप शनिवार की सुबह बदमाशों ने व्यवसायी से डेढ़ लाख रुपए लूट लिये. दो बाइक पर चार की संख्या में सवार नकावपोश बाइक सवार अपराधियों घटना को अंजाम दिया. पीड़ित ने बताया कि दरभंगा से रुपए लेकर चला था. बिस्किट एजेंसी वाले को रुपए भुगतान के लिए पिकअप चला था. जहां-जहां बिस्किट उठता था तो पूर्व का बकाया भुगतान करता था. इसी बीच अपराधियों को रुपए की भनक लग गई. जिसके बाद जटमलपुर चौक से एक दरभंगा के बिस्कुट व्यवसायी के मालवाहक चालक को पीछा करने लगे. इसी क्रम में कुछ रुपए भुगतान एक एजेंसी वाला को कर आगे बढ़ते हुए कल्याणपुर की ओर बढ़ा. कल्याणपुर से निकलते ही अपराधियों ने पिकअप चालक को अपने कब्जे में ले लिया. गाड़ी में रखे झोला जिसमें 1 लाख 50 हजार रुपए नकद थे लूट लिये. जानकारी के अनुसार दरभंगा जिले के टाउन थाना क्षेत्र के किला घाट बाजितपुर गांव निवासी दुखी पासवान के पुत्र राहुल कुमार ने बताया कि मालवाहक पिकअप से बिस्किट लाने के लिए समस्तीपुर पेठिया गाछी जा रहे थे. इसी बीच पूर्व से घात लगाये चार अपराधियों ने पीछा कर पिस्टल के बल पर गाड़ी की केबिन में रखें रुपए से भरा झोला पिस्टल के बल लूट लिया. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा मामले की छानबीन में जुट गये हैं. पीड़ित द्वारा आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >