Samastipur News:पर्यवेक्षक ने किया विधानसभा क्षेत्र का दौरा

चुनाव पर्यवेक्षक अरविंद अग्रवाल ने बुधवार को कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया. इसमें कल्याणपुर विधानसभा के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत वल्नरेबल मतदान केंद्र के चिन्हित टोला का भ्रमण किया.

Samastipur News: कल्याणपुर : चुनाव पर्यवेक्षक अरविंद अग्रवाल ने बुधवार को कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया. इसमें कल्याणपुर विधानसभा के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत वल्नरेबल मतदान केंद्र के चिन्हित टोला का भ्रमण किया. वहां के लोगों से भ्रमण के दौरान मतदान के दौरान होने वाली संभावित कठिनाइयों की जानकारी ली. लोगों ने बताया गया कि कोई दिक्कत नहीं है. क्षेत्र में हमेशा सक्रिय है. वहीं पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च किया जाता है. जिसके कारण लोगों में विश्वास का माहौल है. सेक्टर अधिकारी पुलिस पदाधिकारी के द्वारा भी भ्रमण किया जाता रहा है. किसी प्रकार का कोई डर आशंका का के बारे में भी जानकारी ली. लोगों द्वारा बताया गया कि ऐसी कोई बात नहीं है. मतदाता पर्ची वितरण का भी निरीक्षण किया गया. मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं को भी देखा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >