Samastipur News:हसनपुर से चार अभ्यर्थियों का नामांकन रद्द

Nomination of four candidates from Hasanpur cancelled

Samastipur News: हसनपुर : हसनपुर विधानसभा में निर्वाचन को लेकर 10 से 17 अक्टूबर तक नामांकन का कार्य हुआ. 15 प्रत्याशियों ने नामांकन किया. नामांकन 14 अक्टूबर को जागरूक जनता पार्टी के चंद्र मोहन कुमार, 15 अक्टूबर को जनसुराज से इंदु देवी, 16 अक्टूबर को द प्लुरल पार्टी से अश्वनी कुमार ने नामांकन किया. जबकि 12 प्रत्याशियों ने 17 अक्टूबर को नामांकन कराया.17 अक्टूबर को नामांकन करने वालों में जनता दल यू से राज कुमार, राष्ट्रीय जनता दल से माला पुष्पम, समता पार्टी से देवकी नंदन, सोशलिस्ट पार्टी इंडिया के इम्तियाज आलम रमजान अली शेख, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति से श्वेतांक आनंद, बसपा से विभा देवी, आम आदमी पार्टी से मनमोहन कुमार के अलावा ब्रह्मदेव मुखिया, फूलो सहनी, मनोज मुखिया, राम केदार यादव, अरविंद कुमार यादव ने नामांकन किया. शनिवार को संवीक्षा के बाद चार प्रत्याशियों के नामांकन रद्द हुए. संवीक्षा में समता पार्टी के देवकीनंदन, ब्रह्मदेव मुखिया, रामकेदार यादव व अरविंद कुमार यादव के नामांकन रद्द हुए हैं. 11 प्रत्याशियों का नामांकन वैद्य पाया गया. 20 अक्टूबर तक नाम वापसी का समय है. इसके बाद स्वतंत्र प्रत्याशियों को चिन्ह चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >