Samastipur News:एक साल बाद भी नहीं मिला ट्रक का सुराग

एक साल बीत जाने के बाद भी चोरी हुई ट्रक का सुराग नहीं मिल सका है. ट्रक के बॉर्डर पार खपा देने की सूचना के बाद पुलिस ने भी इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया है.

Samastipur News:मोरवा : एक साल बीत जाने के बाद भी चोरी हुई ट्रक का सुराग नहीं मिल सका है. ट्रक के बॉर्डर पार खपा देने की सूचना के बाद पुलिस ने भी इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया है. अब तक इस मामले के तीन अनुसंधानकर्ता बदल चुके लेकिन ट्रक की सुराग पाना पुलिस के लिए अबूझ पहेली बनकर रह गयी. ज्ञात हो कि हलई थाना क्षेत्र के मरिचा चौक से 8 सितंबर 2024 की रात अपहर्ताओं ने खलासी सहित एक ट्रक का अपहरण कर लिया था. अगले दिन हलई पुलिस ने खलासी के मोबाइल लोकेशन के आधार पर मुसरीघरारी के एक ढाबे से बरामद कर लिया था. खलासी के बयान के आधार पर चालक के द्वारा हलई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. प्राथमिकी के अनुसार चालक अपने ट्रक को छह सितंबर की रात मरिचा चौक स्थित एक लाइन होटल पर ट्रक लगाकर अपने घर मरिचा चला गया था. ट्रक पर उसी गांव का खलासी को ट्रक की देखभाल के लिए छोड़ दिया था. ट्रक सात और आठ सितंबर को लगा रहा. आठ सितंबर के दस बजे रात में चार लोग आकर खलासी को पुकार कर ट्रक से उतारकर मारपीट कर ट्रक की चाबी छीन कर आंख में पट्टी बांध कर एक स्कार्पियो पर लेकर फरार हो गया था. इसके बाद लगातार ट्रक की बरामदगी के लिए पुलिस के द्वारा विभिन्न सड़कों पर लगाए गए सीसीटीवी फुटेज की तलाश की गई थी. मुजफ्फरपुर, दरभंगा, बेगूसराय आदि जगहों पर टोल प्लाजा पर भी लगे सीसीटीवी की फुटेज तलाश करते हुए पुलिस ने ट्रक को ढूंढने का प्रयास किया था लेकिन जैसे ही पुलिस को जानकारी मिली कि ट्रक को पूर्वोत्तर के बॉर्डर पार एरिया में शायद खपा दिया गया है उसके बाद मामला दबकर रह गया. अब तक मामले के तीन अनुसंधानकर्ताओं के द्वारा जो भी पहल किए गए उसमें पुलिस को सफलता नहीं मिल पायी है. पुलिस का कहना है कि अभी भी खोजने की गुंजाइश है और उसके ढूंढने के प्रयास जारी है लेकिन 13 महीना बीत जाने के बाद अब तक ट्रक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. इधर ट्रक के चोरी और खलासी के अपहरण करने वाले बदमाशों के द्वारा उपयोग में लिये गये स्कॉर्पियो की तो पहचान कर ली गई थी. वह भी भागलपुर के एक जगह से चुरायी गयी थी. पुलिस इन तमाम बिंदुओं पर अब भी छानबीन कर रही है लेकिन ट्रक का बरामद होना अभी बाकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >