दो विषय में अनुपस्थित परीक्षार्थियों को श्रेणी या ग्रेस अंक का नहीं मिलेगा लाभ

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर परीक्षा से संबंधित नियमों में कुछ फेरबदल किया है.

Samastipur : समस्तीपुर . बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर परीक्षा से संबंधित नियमों में कुछ फेरबदल किया है. समिति ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है. बिहार बोर्ड ने ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि को बढ़ाते हुए अब 3 नवंबर तक कर दिया है. पहले यह तिथि 22 अक्टूबर तक निर्धारित थी, लेकिन विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए बोर्ड ने विलंब शुल्क के साथ परीक्षार्थियों को अतिरिक्त समय प्रदान किया है. इधर, दो विषय में अनुपस्थित परीक्षार्थियों को श्रेणी या ग्रेस अंक का लाभ नहीं मिलेगा. सत्र 2023-25 की इंटर मुख्य और विशेष परीक्षा के परीक्षार्थियों के लिए यह निर्देश जारी किया गया है. इंटर 2026 की परीक्षा में ये परीक्षार्थी शामिल हो सकते हैं मगर उन्हें न तो कोई श्रेणी मिलेगी और न ही ग्रेस अंक समेत अन्य सुविधाएं. प्रैक्टिकल की परीक्षा भी नहीं ली जायेगी. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सभी प्लस टू स्कूल के हेडमास्टर को इसका निर्देश दिया है. इनका पहले का प्रैक्टिकल का अंक कैरी ऑन होगा. अगर ये परीक्षार्थी प्रैक्टिकल में अनुपस्थित रहे हैं तो वे इसबार परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे. बिहार बोर्ड ने निर्देश दिया है कि एक या दो विषय में फेल परीक्षार्थी कंपार्टमेंटल की बजाए पूर्ववर्ती छात्र के रूप में भी परीक्षा में शामिल होने की पात्रता रखते हैं. पूर्ववर्ती कोटि के तौर पर शामिल छात्र-छात्राओं को अपने सभी विषयों की सैद्धांतिक और प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा. इस बार की इंटर परीक्षा में 2024 अथवा 2025 के छात्र-छात्राओं का पंजीकरण मान्य होगा. ये छात्र पूर्ववर्ती के तौर पर शामिल होंगे, लेकिन 2021-23 और उससे पहले के विद्यार्थी 2026 की परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते हैं. इंटर परीक्षा 2026 में इम्प्रूवमेंट के लिए 2025 के उतीर्ण छात्र-छात्राएं ही शामिल हो सकते हैं. इससे पहले के छात्र-छात्राओं को इसमें शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई है. इस कोटि के परीक्षार्थियों को परीक्षा शुल्क भरने के साथ ही अनुमति लेना भी अनिवार्य है. 2025 की मुख्य और विशेष परीक्षा में अनुतीर्ण परीक्षार्थी केवल कंपार्टमेंटल के तौर पर ही शामिल हो सकते हैं. एक विषय में अनुतीर्ण या किसी नए विषय की परीक्षा में शामिल होने की चाह रखने वाले परीक्षार्थी क्वालिफाइंग के तौर पर शामिल होंगे. इस कोटि के परीक्षार्थियों को प्रैक्टिकल परीक्षा में भी शामिल होना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >