समस्तीपुर में नीट यूजी 2026 की तैयारी तेज, जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक

समस्तीपुर में नीट यूजी 2026 परीक्षा के सफल और कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, प्रश्न पत्रों की सुरक्षा और परीक्षा केंद्रों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए. पढ़ें पूरी खबर…

समस्तीपुर से गिरिजा नन्दन शर्मा की रिपोर्ट

Samastipur News: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित होने वाली नीट यूजी 2026 परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संचालन को लेकर समस्तीपुर समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता ने की.

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा), विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी तथा विभिन्न परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक उपस्थित रहे.

सुरक्षा और विधि-व्यवस्था पर विशेष जोर

बैठक में परीक्षा के सफल संचालन के लिए सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था संधारण, प्रश्न पत्रों के सुरक्षित परिवहन एवं भंडारण सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई. इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, अभ्यर्थियों के सुगम प्रवेश और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई.

अधिकारियों और केंद्राधीक्षकों को दिए गए निर्देश

अपर समाहर्ता ने सभी संबंधित पदाधिकारियों और केंद्राधीक्षकों को परीक्षा के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने के लिए सभी अधिकारी पूरी सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें.

पारदर्शिता और निष्पक्षता पर रहेगा फोकस

अपर समाहर्ता ने स्पष्ट कहा कि नीट यूजी परीक्षा का संचालन पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुव्यवस्थित तरीके से कराया जाए. परीक्षा प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >