Musrigharari Development Progress: नगर पंचायत मुसरीघरारी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान बुनियादी ढांचे, स्वच्छता और जन-कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है. प्राप्त आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मुसरीघरारी नगर पंचायत ने पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी प्रमुख प्राथमिकताओं में ठोस प्रदर्शन किया है.
प्रमुख योजनाओं की उपलब्धियां और आंकड़े
नगर पंचायत ने विभिन्न विकास योजनाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नागरिकों को सीधा लाभ पहुंचाया है.
- हर घर नल का जल: लक्ष्य 9,348 के मुकाबले 9,302 घरों (99.50%) तक सुचारू जलापूर्ति पहुंचाई गई है.
- ठोस अपशिष्ट प्रबंधन: शत-प्रतिशत 9,348 घरों तक कचरा उठाव सुनिश्चित कर 100% लक्ष्य हासिल किया गया है.
- स्ट्रीट लाइट कवरेज: 2,100 लाइटों के लक्ष्य के मुकाबले 1,800 स्ट्रीट लाइटें (85.71%) लगाई जा चुकी हैं.
- पीएम स्वनिधि योजना: छोटे दुकानदारों की मदद के लिए 707 के लक्ष्य के मुकाबले 826 लाभुकों (116.83%) को सहायता देकर रिकॉर्ड बनाया गया है.
बुनियादी ढांचा और आवास निर्माण में तेजी
सड़क और नाला निर्माण की कुल 36 योजनाएं पूरी कर ली गई हैं. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत 693 लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि जारी कर दी गई है, जिनमें से 570 का लिंटर स्तर तक जिओ-टैगिंग पूर्ण हो चुका है.
सम्राट अशोक भवन और राजस्व प्राप्ति
सम्राट अशोक भवन का निर्माण कार्य 30% पूरा हो गया है. नगर पंचायत ने अपने आंतरिक संसाधनों से ₹91,60,314.00 के राजस्व की प्राप्ति की है. यह प्रगति इलाके के लिए मिसाल बनी है.
ये भी पढ़ें: रोसड़ावासियों का वर्षों पुराना सपना होगा पूरा, 9 अगस्त को 70.90 करोड़ के बाईपास का शिलान्यास
