Samastipur: बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार, सोना-चांदी व 30 हजार नकद बरामद

मूसापुर मोहल्ले में बंद मकान से हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी निशानदेही पर बड़ी मात्रा में सोना, चांदी और नकदी बरामद हुई है.

Musapur Theft Case: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मूसापुर मोहल्ला वार्ड 28 में बंद मकान से चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है. आरोपितों की निशानदेही पर 30.92 ग्राम सोने के आभूषण, 149.59 ग्राम चांदी के आभूषण और 30 हजार रुपये नकद बरामद किये गये हैं.

सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपितों की पहचान

मामला 21 अगस्त को मूसापुर वार्ड 28 स्थित बंद मकान में हुई चोरी से जुड़ा है. गृहस्वामी चकमेहसी थाना क्षेत्र के श्रीनाथ पारण निवासी ब्रजेश चौधरी ने मुफस्सिल थाना में शिकायत दर्ज करायी थी.

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज के आधार पर पुलिस ने अभिषेक कुमार और विकास कुमार की पहचान की. इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया. पूछताछ के आधार पर उनके सहयोगी सन्नी उर्फ विक्की को भी पकड़ा गया.

ज्वेलरी दुकान से मिले सोने-चांदी के आभूषण

पुलिस के अनुसार, अभिषेक कुमार और विकास कुमार ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था. इसके बाद चोरी के आभूषण सन्नी कुमार को बेचने के लिए दिये गये थे. सन्नी गुदरी बाजार स्थित एक आभूषण दुकान में कारीगर का काम करता था.

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने संतोष कुमार की ज्वेलरी दुकान से चोरी के 30.92 ग्राम सोने और 149.59 ग्राम चांदी के मेल्टिंग किये हुए आभूषण बरामद किये.

इसके अलावा पुलिस ने सोने की अंगूठी, टॉप, झुमका सहित अन्य आभूषण, 30 हजार रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल किये गये दो जोड़ी कपड़े भी बरामद किये हैं.

तीनों आरोपितों को भेजा गया जेल

पुलिस के अनुसार पूछताछ में तीनों आरोपितों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस ने रविवार को तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित एक संगठित गिरोह से जुड़े हैं और लंबे समय से क्षेत्र में गृहभेदन की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे. पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और पूर्व की चोरी की घटनाओं के संबंध में भी जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें

Samastipur News: बिथान बाजार में ट्रैक्टर की ठोकर से घायल 12 वर्षीय बच्चे की मौत, वाहन जब्त


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >