Samastipur News:प्रेमीयुगल की हत्या ऑनर कीलिंग : एसएफआई

भारत का छात्र फेडरेशन की एक प्रतिनिधिमंडल टीम ने रविवार को प्रखंड अंतर्गत के केराई गांव में प्रेमी युगल की हत्या मामले की जांच की.

Samastipur News:विभूतिपुर : भारत का छात्र फेडरेशन की एक प्रतिनिधिमंडल टीम ने रविवार को प्रखंड अंतर्गत के केराई गांव में प्रेमी युगल की हत्या मामले की जांच की. बताया जाता है कि शनिवार की सुबह महिसारी गांव में पेड़ से फंदे में लटका प्रेमी युगल का शव बरामद हुआ था. दोनों नाबालिग छात्र थे. प्रतिनिधिमंडल ने मृतक छात्र और छात्रा के परिजनों से मुलाकात की. घटना की विस्तृत जानकारी ली. जांच टीम ने माना कि यह ऑनर कीलिंग का मामला प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है. स्थानीय स्तर पर इसे इज्जत से जुड़ी घटना के रूप में देखा जा रहा है. टीम को लीड कर रहे छात्र नेता केशव झा ने कहा है कि समाज को संवाद, समझ और शिक्षा की जरूरत है. उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है. प्रतिनिधिमंडल में सुधांशु कुमार, बिनोद नंदन सिंह आदि शामिल थे .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >