बैंगन तोड़ने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से मां-बेटे की मौत, एक युवक गंभीर

समस्तीपुर के कल्याणपुर में बैंगन तोड़ने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक मां और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

Samastipur News: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर टारा पंचायत के वार्ड संख्या-2 स्थित हरिहरपुर माधोपुर भुआल चौर में सोमवार को बैंगन तोड़ने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से मां-बेटे की मौत हो गई. हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

खेत में काम के दौरान हुआ हादसा

मृतकों की पहचान हरिहरपुर गांव निवासी रविंद्र सहनी की पत्नी सविता देवी और उनके पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है. वहीं घायल युवक की पहचान सुरेश सहनी के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है.

बताया गया कि तीनों खेत में बैंगन तोड़ रहे थे. इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वे उसकी चपेट में आ गए.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

घायल की हालत गंभीर

घायल प्रिंस कुमार का सैदपुर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

गांव में शोक की लहर

इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे हरिहरपुर गांव में शोक का माहौल है. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं.

यह भी पढ़ें: पॉक्सो आरोपित कोर्ट परिसर से पुलिस अभिरक्षा से फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >