Samastipur News: सोनपुर मंडल की ओर से 19 जुलाई को आयोजित ई-निविदा के माध्यम से विभिन्न वाणिज्यिक परिसंपत्तियों का सफल आवंटन किया गया है. इससे रेलवे को आने वाले वर्षों में अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा. मोहिउद्दीननगर रेलवे स्टेशन की पार्किंग को 6,11,111 रुपये सालाना की दर से आवंटित किया गया है.
मोहिउद्दीननगर पार्किंग से तीन साल में 21.63 लाख की आय
ई-निविदा के तहत मोहिउद्दीननगर रेलवे स्टेशन के पार्किंग स्टैंड का वार्षिक मूल्य 6,11,111 रुपये निर्धारित किया गया है.
रेलवे को तीन वर्षों की अवधि में जीएसटी सहित इस पार्किंग स्टैंड से कुल 21,63,333 रुपये का राजस्व प्राप्त होगा.
सोनपुर स्टेशन के शौचालय का भी हुआ आवंटन
इसी ई-निविदा प्रक्रिया के तहत सोनपुर स्टेशन पर सामान्य शौचालय का भी आवंटन किया गया है. इसका वार्षिक मूल्य 4,65,933 रुपये निर्धारित किया गया है.
तीन वर्षों की अवधि में सोनपुर स्टेशन के सामान्य शौचालय से रेलवे को कुल 13,97,799 रुपये का राजस्व प्राप्त होगा.
ई-निविदा से पारदर्शी तरीके से बढ़ेगी गैर-किराया आय
सोनपुर मंडल की ओर से रेलवे परिसंपत्तियों का पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी ई-निविदा प्रक्रिया के माध्यम से अधिकतम व्यावसायिक उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है.
रेलवे के अनुसार, इससे गैर-किराया आय में लगातार वृद्धि हो रही है. साथ ही वाणिज्यिक परिसंपत्तियों के बेहतर उपयोग से यात्रियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी.
सोनपुर मंडल भविष्य में नई वाणिज्यिक संभावनाओं के विकास, पारदर्शी ई-नीलामी प्रणाली और यात्री सुविधाओं के विस्तार के माध्यम से रेलवे की आय बढ़ाने तथा सेवा गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है.
यह भी पढ़ें
Samastipur News: नवोदय विद्यालय में रैगिंग का कहर, दर्जनभर जूनियर छात्रों को बेल्ट से पीटा
