Samastipur News:मोबाइल फोन रामविलास पासवान की देन है : भारती

जिस मोबाइल फोन से आप वीडियो बनाते हैं और अपने परिवार से बात करते हैं यह लोजपा के संस्थापक स्व. रामविलास पासवान की देन है.

Samastipur News:शाहपुर पटोरी : जिस मोबाइल फोन से आप वीडियो बनाते हैं और अपने परिवार से बात करते हैं यह लोजपा के संस्थापक स्व. रामविलास पासवान की देन है. यह बात मोरवा विधानसभा के जननायक कर्पूरी स्टेडियम में एनडीए प्रत्याशी विद्यासागर सिंह निषाद के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए लोजपा आर सांसद अरुण भारती ने कही. उन्होंने कहा कि जब कोरोना काल हुआ था, जब सारे लोग अपने घर वापस आ रहे थे. उस वक्त स्व. रामविलास पासवान की तबीयत ठीक नहीं थी. बावजूद उन्होंने घर जा रहे लोगों को भोजन के लिए अन्न योजना की शुरुआत करायी जो आज भी चल रहा है. केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा कि शाहपुर पटोरी से मेरा संबंध बहुत पुराना है. 20 वर्षों से नीतीश कुमार ने बिहार का विकास किया है. कभी वंशवाद नहीं किया. विधान पार्षद सह जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि जिधर देखिएगा नीतीश कुमार का काम बोलता है. जहां चरवाहा विद्यालय चलता था, वहां इंजीनियरिंग कॉलेज चल रहा है. सरकार ने 125 यूनिट बिजली फ्री किया है. भाजपा नेता राम भवन चौधरी की अध्यक्षता में संचालन जदयू नेता सर्वेंदु शरण एवं धर्मेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया.सभा को पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी, भाजपा नेता मनोरंजन मोदीन आदि ने संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >