Samastipur : मनरेगा निदेशक ने की रोहुआ पूर्वी पंचायत के विभिन्न योजनाओं की जांच

रोहुआ पूर्वी पंचायत में विभिन्न योजनाओं की जांच के लिए जांच टीम गठित की गई थी.

– पूर्व में भी वरीय अधिकारी 26 अप्रैल, 14 व 26 मई को कर चुके हैं जांच वारिसनगर . प्रखंड की रोहुआ पूर्वी पंचायत में विभिन्न योजनाओं की जांच उच्च न्यायालय के आदेश पर गुरुवार को मनरेगा निदेशक हरिमोहन कुमार ने की. निदेशक ने बताया कि उच्च न्यायालय अंतर्गत सीडब्लूजेसी के आदेश के आलोक में जिलाधिकारी द्वारा रोहुआ पूर्वी पंचायत में विभिन्न योजनाओं की जांच के लिए जांच टीम गठित की गई थी. इसके आलोक में इनके नेतृत्व में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा अविनाश कुमार व कार्यक्रम अभियंता मनरेगा अवध विहारी सिंह को रखा गया है. जांच के क्रम में उक्त पंचायत अतर्गत शांति नदी किनारे, मुख्य सड़क से लखनपट्टी पंचायत सीमान, मो. बेलाल के घर से बब्लू मंडल वे घर तक किये गये पौधारोपण सहित अन्य जगहों पर हुई वृक्षारोपण आदि योजनाओं का स्थलीय एवं अभिलेखीय जांच स्थानीय ग्रामीणों के समक्ष किया गया है. उन्होंने बताया कि पंचायत का यह अंतिम जांच था. मनरेगा पीओ व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं. रोहुआ पूर्वी पंचायत में की गई जांच की रिपोर्ट जिलाधिकारी के माध्यम से उच्च न्यायालय को समर्पित की जायेगी. मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा रणधीर कुमार, प्रभारी कनीय अभियंता एहतराम करीमी, पीआरएस फजलू रहमान, कार्यालय सहायक सरोज कुमार, मुखिया अरमान पांडेय, लेबर हेड दिलीप कुमार राय सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे. बताते चलें कि करीब डेढ़ वर्ष पहले पूर्व प्रखंड उपप्रमुख सह माले नेता विमल पासवान ने उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर रोहुआ पूर्वी पंचायत में चल रही विभिन्न योजनाओं में धांधली का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी. इसी आलोक में जिलाधिकारी द्वारा डीडीसी के नेतृत्व में एक जांच टीम गठित की गई थी. जिस आलोक में विगत 26 अप्रैल व 14 मई को तत्कालीन डीडीसी संदीप शेखर प्रियदर्शी व 26 मई को डीडीसी शैलजा पांडेय द्वारा जांच की गई थी. साथ ही जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी के माध्यम से उच्च न्यायालय में समर्पित की जा चुकी है. आज अंतिम जांच की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >