Samastipur News:बिथान में करेह नदी तटबंध पर 7 मीटर चौड़ी सड़क को लेकर सीएम से मिले विधायक

बिथान : वर्ष 2026 हसनपुर विधानसभा के विकास के लिहाज से एक महत्वपूर्ण वर्ष साबित होने जा रहा है.

Samastipur News:बिथान : वर्ष 2026 हसनपुर विधानसभा के विकास के लिहाज से एक महत्वपूर्ण वर्ष साबित होने जा रहा है. नव वर्ष के अवसर पर स्थानीय विधायक राज कुमार राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उन्हें नव वर्ष की बधाई दिया. बिथान प्रखंड से होकर गुजरने वाली करेह नदी के दोनों तटबंधों पर सड़क चौड़ीकरण एवं कालीकरण की बहु-प्रतीक्षित मांग रखी. विधायक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि करेह नदी के पूर्वी एवं पश्चिमी दोनों तटबंधों पर 7 मीटर लगभग 23 फुट चौड़ी पक्की सड़क का निर्माण कराया जाये. प्रस्ताव के तहत खगड़िया जिले के फूलतोड़ा पुल से बिथान के ठठेरवा, सखवा, राजघाट, कलहुआ घाट होते हुए दरभंगा के हायाघाट तक तटबंध पर 7 मीटर चौड़ी कालीकृत सड़क निर्माण की मांग की गई है. दूसरी ओर दर्जिया फुहिया पुल से लड़झा घाट, राजघाट, कलहुआ घाट होते हुए सिरनियां तक तटबंध पर भी 7 मीटर चौड़ी पक्की सड़क निर्माण का प्रस्ताव रखा गया. इस मांग पर मुख्यमंत्री ने गंभीरता दिखाते हुए मौके पर मौजूद जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी को सड़क निर्माण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद वर्षों से लंबित इस मांग के पूरा होने की उम्मीद और प्रबल हो गई है. गौरतलब है कि स्थानीय लोगों की तटबंध पर सड़क निर्माण की मांग को प्रभात खबर ने बीते वर्ष लगातार प्रमुखता से उठाया था. अखबार के माध्यम से यह मुद्दा प्रशासन और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचता रहा. जिसका असर अब जमीन पर दिखने लगा है. स्थानीय विधायक राजकुमार राय की इस पहल ने लोगों में नई उम्मीद जगा दी है. बताया गया कि तटबंध पर 7 मीटर चौड़ी सड़क बन जाने से बिथान और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को दरभंगा, सहरसा, खगड़िया और नेपाल की ओर आवागमन में बड़ी सुविधा होगी. व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी. दरभंगा के मेडिकल कॉलेज व विश्वविद्यालय जाना भी सुगम हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >