Samastipur News:मोहिउद्दीननगर : प्रखंड क्षेत्र बलुआही में रविवार को बलुआही मोड़ से भासिंगपुर तक जानेवाली 6.8 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण व मजबूतीकरण कार्य का विधायक राजेश कुमार सिंह ने शिलान्यास किया. इस सड़क के निर्माण कार्य पर करीब 32 करोड़ रुपए की प्राक्कलित राशि खर्च की जायेगी. सड़क निर्माण कार्य पूरा होने पर खासकर बाढ़ के दिनों में लोगों को आवाजाही में सहूलियतें मिलेगी. इस मौके पर संतोष कुमार पप्पू, रवीश कुमार सिंह, कुंदन कुमार, महेश राय, डॉ. सुनील ठाकुर, विश्वनाथ राउत, नोखे सदा सहित दर्जनों एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे. दूसरी ओर नगर भवन में इस उपलक्ष्य में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन भी किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
