70वीं BPSC परीक्षा में एसडीएम बनीं अलका रानी, विधायक ने किया सम्मानित

विभूतिपुर प्रखंड की अलका रानी ने बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में एसडीएम पद हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उनकी इस सफलता पर लोगों में खुशी की लहर है. विधायक अजय कुमार ने घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Samastipur News: विभूतिपुर प्रखंड के मुस्तफापुर निवासी शिक्षक अमित शर्मा की पत्नी अलका रानी का बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से एसडीएम पद पर चयन हुआ है. उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

विधायक ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

अलका रानी की सफलता पर विभूतिपुर विधायक अजय कुमार उनके आवास पहुंचे. उन्होंने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर अलका रानी को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

विधायक ने कहा कि अलका रानी की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है. उनकी उपलब्धि से पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित हुआ है.

क्षेत्र में खुशी का माहौल

अलका रानी के एसडीएम पद पर चयन होने की खबर के बाद परिजनों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी. लोगों ने इसे क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >