Foundation stone laying:विधायक से नहीं कराया शिलान्यास, कार्यकर्ताओं ने रोका कार्य

MLA did not get the foundation stone laid, work stopped

Foundation stone laying: मोरवा : प्रखंड की लड़ुआ पंचायत में निर्माणधीन सड़क के कार्य को राजद कार्यकर्ताओं ने रोक दिया. राजद प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना कुमार के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बताया कि सड़क में गुणवत्ता की कमी को लेकर निर्माण कार्य रोका गया है. वही विधायक के द्वारा इसका शिलान्यास नहीं किये जाने का भी हवाला दिया गया. बताया गया कि जब विधायक इसका शिलान्यास करेंगे तो फिर कार्य का निर्माण शुरू कराया जाएगा. इस बाबत संवेदक के कर्मियों के द्वारा बताया गया कि सामूहिक रूप से विभिन्न सड़कों का शिलान्यास सीएम नीतीश कुमार के द्वारा करीब पांच महीने पहले ही किया गया था. सड़क का निर्माण पूरा होते ही इसका उद्घाटन स्थानीय विधायक से कराया जाएगा. मौके पर उपाध्यक्ष मनोज कुमार राय, पंचायत समिति सदस्य चंदन कुमार साह, मुकेश राय, धीरज यादव ,रघुवीर आजाद, पंचायत अध्यक्ष बाला लखिन्द्र सिंह ,उमेश साहनी समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >