Railway news from Samastipur:130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी मिथिला एक्सप्रेस

रक्सौल से हावड़ा के बीच चलने वाली 13043/ 44 मिथिला एक्सप्रेस की स्पीड की बढ़ोतरी की जायेगी. रामपुर डुमरा से झाझा के बीच ट्रेन को 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलायी जायेगी.

Railway news from Samastipur:समस्तीपुर : रक्सौल से हावड़ा के बीच चलने वाली 13043/ 44 मिथिला एक्सप्रेस की स्पीड की बढ़ोतरी की जायेगी. रामपुर डुमरा से झाझा के बीच ट्रेन को 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलायी जायेगी. इसके अलावा दो अन्य ट्रेनों की भी स्पीड अप की तैयारी की जा रही है. यह दोनों ट्रेन ऑन डिमांड के रूप में परिचालित की जा रही है. इसमें 05557/ 58 रक्सौल लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस को भी 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार दी जायेगी. यह रफ्तार दानापुर से लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन के बीच होगा. इसके अलावा 05585/86 सहरसा लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन की भी रफ्तार बढ़ेगी. दानापुर से दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन के बीच 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार दी जायेगी. इसमें मिथिला एक्सप्रेस 22 प्लस एक कोच के संयोजन के साथ चल रही है. जबकि रक्सौल लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 22 1 और सहरसा लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 24 प्लस एक कोच के साथ संयोजित होकर चल रही है. तीनों ही ट्रेन को एलएचबी रैक है. वह तीनों ट्रेन वेप सेवन इंजन से परिचालित होती है. पूर्व मध्य रेलवे में तहत 11 ट्रेनों को 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से रवाना करने की तैयारी है. यह अलग-अलग रेलखंडों पर परिचालित की जाती है.

नरहन स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण

समस्तीपुर : समस्तीपुर रुसेरा घाट रेल खंड के नरहन स्टेशन का निरीक्षण देर रात मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने किया. इस दौरान उन्होंने पैनल रूम जाकर वहां सुरक्षा की स्थिति का जायजा लिया. इससे पहले समपार फाटक संख्या 21 बी का भी निरीक्षण किया. मौके पर अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PREM KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >