बाइक सवार युवक से बदमाशों ने की लूटपाट

थाना क्षेत्र के सातनपुर स्थित एनएच -28 के बहिरा चौर के समीप हथियार से लैस अज्ञात बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक से उसकी बाइक, मोबाइल तथा नकदी लूटकर फरार हो गया.

उजियारपुर : थाना क्षेत्र के सातनपुर स्थित एनएच -28 के बहिरा चौर के समीप हथियार से लैस अज्ञात बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक से उसकी बाइक, मोबाइल तथा नकदी लूटकर फरार हो गया. घटना सोमवार देर शाम करीब साढ़े नौ बजे की बताई गई है. घटना की जानकारी युवक ने स्थानीय लोगों के अलावा पुलिस को भी दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुचकर घटना की छानबीन में जुट गई. घटना के संबंध बताया गया है कि तीन की संख्या में बदमाश उक्त स्थल पर पहले से ही घात लगाए खड़े थे. जब बाइक सवार युवक गुजर रहे थे, तभी बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर उसे रोककर घटना को अंजाम दिया. पीड़ित युवक की पहचान वैशाली जिले के पातेपुर निवासी पवन कुमार मालाकार के रूप में की गई है. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि युवक के आवेदन पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी की प्रकिया में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >