उपद्रवियों ने पुलिस पर बोला हमला, लाठीचार्ज-फायरिंग

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा बलभद्रपुर में आपसी विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट की घटना के बाद शनिवार की सुबह आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ ने जमकर हंगामा किया.

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा बलभद्रपुर में आपसी विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट की घटना के बाद शनिवार की सुबह आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ ने जमकर हंगामा किया. समस्तीपुर-ताजपुर मुख्य मार्ग को जाम कर आगजनी की. हंगामा कर रहे लोगों ने जामस्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया. भीड़ ने थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की, उनके शरीर पर जलते टायर फेंके. रोड़ेबाजी भी की. थानाध्यक्ष की जिप्सी के शीशे को फोड़ दिया. थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी चोटिल भी हो गये.

भीड़ में एक राउंड हवाई फायरिंग भी हुई. पुलिस फायरिंग से इन्कार कर रही है. इसके बाद भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया. सूचना पर पुलिस केंद्र, मुफस्सिल एवं नगर थाना से भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़ कर भगाया. इसके बाद स्थिति कंट्रोल हुई. इस दौरान पुलिस ने जामस्थल पर हंगामा करने एवं पुलिस पर हमला करने के आरोप में दो महिलाओं समेत तीन उपद्रवी युवकों को हिरासत में ले लिया.

छाबनी में तब्दील हुआ गांव, स्थिति नियंत्रण में तनाव को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. बताया जाता है कि पूर्व से चल रहे आपसी विवाद को लेकर शुक्रवार की रात दो पक्षों में मारपीट हुई थी.

आपसी विवाद में हुई मारपीट के बाद ग्रामीणों ने किया हंगामा

विवाद को लेकर शनिवार की सुबह दूसरे पक्ष के लोगों ने एक परिवार पर आपत्तिजनक आरोप लगाते हुए हमला कर दिया. इसमें मो़ फिरोज की पत्नी एवं उसके बच्चों के साथ उसके किरायेदार सहरसा जिले के रोशन कुमार एवं उसकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. बताया जाता है कि जख्मियों को इलाज को ले जाने के बाद दूसरे पक्ष के लोग आक्रोशित हो गये और सड़क जाम कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >